पतंग उड़ाते समय हुई चूक, छत्त से गिरा नाबालिग, मौत

Mistake while flying kite, minor fell from roof, died
Spread the love

बीकानेर। बीकानेर संभाग के चूरू शहर के वार्ड 50 में गुरुवार शाम छत पर पतंग उड़ाते समय एक नाबालिग छत से गिर गया। जिससे लडक़े के सिर में गंभीर चोट आई है। परिवार के लोगों ने लडक़े को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल दयाराम शर्मा ने वार्ड में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अस्पताल में वार्ड 50 निवासी आनन्द कुमार ने बताया कि उसका बेटा गौरव (13) गुरुवार शाम करीब 4 बजे घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पतंग उड़ाते समय वह छत की दीवार से गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने लडक़े के सिर में चोट होने के कारण सिटी स्केन करवाया। वहीं फिलहाल लडक़े का अस्पताल में इलाज जारी है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.