


बीकानेर। शहर के गांधी कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार गांधी कॉलोनी निवासी सोनल सिंह (27) पुत्री विजय सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका मूल रूप से उत्तरप्रदेश की रहने वाली है, जो अभी बीकानेर गांधी कॉलोनी में किराये के मकान में अपने परिजनों के साथ रह रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।