कार-मोटर साइकिल की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Spread the love

बीकानेर। नोखा के राठी स्कूल चौराहे पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक युवक घायल हो गया। घायल को बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार नोखा के नागौर रोड़ निवासी हर्षित सुथार और नवीन दोनों बाइक पर सवार होकर मोहनपुरा रोड से राठी स्कूल की तरफ आ रहा था। इस दौरान रिलायंस मॉल से पुलिस स्टेशन की तरफ जा रही गाड़ी से राठी स्कूल चौराहे पर भिडंत हो गई। भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद   गाड़ी चालक बाइक सवार दोनों घायलों को घायल अवस्था में गाड़ी से नोखा बागड़ी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां से दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया। बीकानेर जाते समय नोखा के नागौर रोड निवासी हर्षित सुथार (18) की मौत हो गई। नवीन का बीकानेर पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाधिकारी ईश्वरप्रसादजांगिड़ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में लिया है। मृतक हर्षित सुथार के रिश्ते में बहन की आज  शादी है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.