


बीकानेर। बिन्नाणी कॉलेज के आगे मूंधड़ा बगेची के पास मंगलवार को साफ-सफाई के दौरान छज्जा गिरने से पार्षद समेत दो-तीन अन्य घायल हो गये। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि पार्षद विजय सिंह को अधिक चोटें आई है। मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर जेसीबी से साफ-सफाई हो रही थी। इसी दौरान भाजपा पार्षद विजय सिंह दिशा निर्देश दे रहे थे। इसी दौरान अचानक छज्जा टूटकर उन पर आ गिरा। जिससे विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास खड़े दो-तीन अन्य को भी चोटें आई है। घायल पार्षद को पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।