शिक्षा मंत्री ने मुक्ता प्रसाद नगर थाने का किया लोकार्पण

Spread the love

बीकानेर, । शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मुक्ता प्रसाद नगर के नवसृजित पुलिस थाने का शनिवार को लोकार्पण किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में थाना खोलने की लंबे समय की मांग की मांग थी, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसे पूरा किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से यह थाना महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन के प्रति मित्रवत व्यवहार करे तथा थानों में आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण मिले, इसके मद्देनजर प्रत्येक थाने में स्वागत कक्ष बनाए गए हैं।विभिन्न प्रकार के अपराधों के नियंत्रण के लिए विशेष शाखाओं का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन की भूमिका और भागीदारी भी महत्वपूर्ण होती है। प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक इसे समझे।
उन्होंने बताया कि थाने की घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री ने थाने के भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कर दी गई। जमीन स्वीकृति के लिए आवासन मंत्री और आयुक्त से वार्ता की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक के आग्रह पर उन्होंने थाने में बैरक निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए स्वीकृत किए। उन्होंने बताया कि पूर्व में सुरक्षा के मद्देनजर कैमरे खरीदने के लिए यह राशि दी गई थी, बाद में कैमरे राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत कर दिए गए। ऐसे में इस राशि का उपयोग थाने में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए किया जाएगा।संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने कहा कि आमजन की सुरक्षा के लिए सक्रिय पुलिसिंग की जरूरत है। बीकानेर पुलिस इस भूमिका पर खरी उतर रही है।
महानिरीक्षक पुलिस ओम प्रकाश ने कहा कि बीकानेर पुलिस आम जन के साथ खड़ी है तथा बेहतर पुलिसिंग के लिए ‘पिपुल फ्रेंडली’ नवाचार किए जा रहे हैं, जिन्हें उच्च स्तर पर सराहा गया है।पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पूर्व में यह पुलिस चौकी थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में इसे थाने के रूप में क्रमोन्नत किया। इसमें नया शहर क्षेत्र और बीछवाल का क्षेत्र (मुक्ता प्रसाद नगर, रामपुरा, सर्वोदय बस्ती, रीको और करनी इंडस्ट्रियल एरिया) को सम्मिलित किया गया है।इससे पहले अतिथियों ने पुलिस थाने का उद्घाटन किया। सीओ सिटी पवन कुमार तथा मुक्ता प्रसाद थाने के एसएचओ अरविंद भारद्वाज ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, सुखविंदर पाल सिंह, उपखंड अधिकारी अशोक बिश्नोई, दीप चंद, मनोज शर्मा, महेंद्र कल्ला सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.