नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका की बेटी के विवाह में सात लाख रुपए का बैग पार

Spread the love

बीकानेर। बीकानेर नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका की बेटी के विवाह में स्टेज से एक युवक सात लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया। इस संबंध में रांका के सहयोगी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। बैग में रुपए के साथ एक सोने का मंगलसूत्र भी था।
उदासर निवासी पवन महनोत ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पवन महनोत पूर्व चैयरमेन रांका के करीबी है। विवाह में उनके पास सात लाख रुपए थे। ये रुपए एक बैग में रखे थे। इसी बैग में एक सोने का मंगलसूत्र था। स्टेज पर जिस समय ग्रुप फोटो चल रहे थे, उस समय अज्ञात व्यक्ति की इस बैग पर नजर थी। जैसे ही बैग को रखकर लोग ग्रुप फोटो में व्यस्त हुए्र अज्ञात व्यक्ति ने बैग पार कर लिया। काफी देर बाद जब बैग संभाला तो सभी के होश उड़ गए। व्यास कॉलोनी पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। ये घटना 26 जून की है। इस दिन रिद्धि सिद्धि होटल में विवाह कार्यक्रम था। चोरी की घटना देर रात की बताई जा रही है।हजारों की संख्या में लोग नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका के विवाह में हजारों की संख्या में लोग आए थे। ऐसे में कई अनजान व बदमाश भी समारोह में पहुंच गए। आमतौर पर ऐसे लोग सिर्फ भोजन करने आते हैं लेकिन कुछ चोरी भी करते हैं। बीकानेर में पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है।अब वीडियो खंगालेगी पुलिस रिद्धि सिद्धि भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे को अब पुलिस खंगाल सकती है। हालांकि इस बारे में रांका और महनोत की ओर से कोई वीडियो जारी नहीं किया गया है। रांका ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद अब पुलिस होटल से सीसीटीवी फुटेज ले सकती है। उनके पास फिलहाल सीसीटीवी और वीडियो फुटेज नहीं है, जिससे चोरी करने वाले की पहचान हो सके।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.