साइबर थाने में आया अनूठा मामला, पढ़े पूरी खबर

Spread the love

बीकानेर। बीकानेर के साइबर थाने में अनूठा मामला दर्ज हुआ है। यहां अब तक किसी के खाते से रुपए निकलने का मामले दर्ज होते रहे हैं लेकिन एक मामला ऐसा भी दर्ज हुआ है, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने बीकानेर के किसी शख्स के खाते में रुपए जमा करा दिए। रुपए भी दस-बीस हजार नहीं या फिर लाख-दो लाख नहीं है। पूरे 93 लाख 27 हजार रुपए जमा कराए गए हैं। खाता धारक इतनी राशि देखकर चौंक गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। अब साइबर पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। दरअसल, बीकानेर के उदासर गांव में स्थित वैशाली नगर में रहने वाले स्नेह कुमार मेघवाल ने ये एफआईआर दर्ज करवाई है। स्नेह कुमार का कहना है कि वो ऑनलाइन बिजनस करना चाहता था। इसलिए उसने एक कंपनी से संपर्क किया। इस कंपनी ने बैंक डिटेल ली थी। इसके बाद स्नेह कुमार को लगा कि उसके खाते से कोई छेड़छाड़ हो रही है। ऐसे में उसने अपना खाता ब्लॉक कर दिया। बाद में स्टेटमेंट लिया तो होश उड़ गए कि उसके खाते से 93 लाख रुपए से ज्यादा का ट्रांजेक्शन हुआ है। इसी कंपनी से 27 से 28 जून के बीच अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। बैंक खाता संख्या और पासवर्ड की डिमांड की। उसने अनजाने में खाता संख्या और पासवर्ड दे दिए। इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस खाते में 93 लाख 27 हजार 749 रुपए का ट्रांजेक्शन कर लिया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.