


बीकानेर। बीकानेर जिले में एक पिता अपनी बेटी को लेकर भाग जाने का मामला सामने आया है। यह मामला जिले के जेएनवीसी थाना क्षेत्र का है। दरअसल यह आरोपी शख्स की सौतेली बेटी है। इस संबंध में महिला ने अपने पति के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि उसकी बेटी को उसका पति बहला-फुसला कर भगा ले गया। आरोपी उसकी बेटी के साथ डेढ़ लाख रुपए भी अपने साथ ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।