भाजपा कार्यकर्ता की मौत, पीएम की सभा में पहुंचते समय हुआ था हादसा

BJP worker died, accident happened while reaching PM's meetin
Spread the love

बीकानेर। गत 8 जुलाई को बीकानेर में पीएम मोदी की यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचते समय सडक़ हादसे का शिकार हुए एक कार्यकर्ता की उपचार के दौरान मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बीकानेर में सभा में शामिल होने के लिए श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर के रहने वाला भाजपा कार्यकर्ता विजयपाल बस में आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रेलर और बस की भिड़ंत हो गयी। जिसमें विजयपाल गंभीर घायल हो गया था। घटना के बाद घायल को पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में रैफर कर दिया था। जहां पर आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है। मृतक विजयपाल रायसिंहनगर के 74 एनपी का रहने वाला था। बीकानेर में इलाज के दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सहित कई भाजपा नेता मिलने पहुंचे थे।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.