बीकानेर में तेज बरसात से एक मकान ढहा, मकान मालिक की मौत

Spread the love

बीकानेर। बीकानेर शहर में गुरुवार शाम ढलते ढलते तेज बारिश का दौर शुरू हो गया, जो काफी देर तक चला। तेज बारिश के चलते मुरलीधर कॉलोनी क्षेत्र में एक मकान ढह गया। जानकारी के अनुसार मकान मालिक विजय शंकर हर्ष उस समय अंदर था, जिसे करीब आंधे घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। उसे गंभीर स्थिति में पीबीएम के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नत्थूसर गेट से मुरलीधर व्यास कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर रामदेव पार्क के सामने ये हादसा हुआ है। यहां मकान एक पुराना मकान बारिश के चलते ढह गया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.