केन्द्र सरकार की इस योजना से महिलाओं को मिलेगा अधिक ब्याज

को
Spread the love

नई दिल्ली। भारत सरकार की ओर से 1 अप्रैल 2023 से पोस्ट ऑफिस में महिलाओं के लिए शुरू की गई महिला सम्मान पत्र योजना को अलवर में अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि महिला सम्मान पत्र योजना में ब्याज दर अधिक है। जिले की महिलाएं में अधिक से अधिक नामांकन करवा रही है। जिससे उन्हें इस योजना का लाभ मिल रहा है। अप्रैल से जुलाई माह तक ही जिले के डाकघरों में 2200 से ज्यादा महिलाओं के बचत पत्र खाते खोले गए। डाक विभाग के अधीक्षक जब्बार खान ने बताया कि भारत सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की गई है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में 2 लाख की एफडी करवाने वाली महिलाओं को 7.5 प्रतिशत की दर मिल रहीं है। महिलाएं इसमें 2 साल के लिए नामांकन कर सकती है। जरूरत पडऩे पर महिलाये 1 वर्ष बाद अपनी सुविधा अनुसार इसमें से पैसे निकाल सकती हैं।
महिलाओ का बढ़ रहा रुझान
डाकघर में खाता खुलवाने के लिए महिलाएं आगे आ रहीं है। जब से इस योजना की शुरुआत हुई है तब से महिलाओं का रुझान इसमें देखा जा रहा है। डाकघर में खाता खुलवाने के लिए महिलाओं को आधार कार्ड और पैन कार्ड अनिवार्य है। डाकघर में चेक या नगद राशि से भी खाता खुलवाया जा सकता है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राष्ट्रीय
Comments are closed.