


बीकानेर। शहर की मरू नायक बगीची में श्री कृष्ण मित्र मंडल की ओर से सदैव की भांति इस वर्ष भी सावन के पवित्र मास में भगवान शिव तथा गिरिराज जी का अभिषेक किया गया। मीडिया प्रभारी शिवरात्रि ने बताया कि सदैव की भांति इस वर्ष भी मंडल की ओर से जहां एक और पुरुषोत्तम अधिक मास होने पर भगवान शिव का अभिषेक किया गया वही भगवान गिरिराज का भी दूध से अभिषेक किया गया। श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने बताया कि आयोजित अभिषेक कार्यक्रम में मंडल की ओर से सभी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं एवं महेश्वरी बंधुओं को आमंत्रित किया गया जिसमें अधिकाधिक माहेश्वरी बंधुओं ने उपस्थित होकर भगवान शिव तथा गिरिराज जी के अभिषेक ने भाग लिया। मंडल के मंत्री सुशील करनानी एवं उपाध्यक्ष विशन चांडक ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आज का अभिषेक कार्यक्रम पंडित गिरिराज व्यास के सानिध्य में संपन्न हुआ। अभिषेक के बाद भगवान शिवजी तथा गिरिराज जी की महाआरती के बाद महाप्रसाद का आयोजन हुआ। इस दौरान घनश्याम कल्याणी, नारायण डागा, जुगल राठी, शशि मोहन मूंदड़ा, मगनलाल चांडक, नवरत्न द्वारका, गोपाल कृष्ण मोहता, राजकुमार, नारायण बिहानी, नारायणदास दमानी, निशा झांवर, मंजू दमानी, चंद्रकला कोठारी आदि मौजूद रहे।