


बीकानेर। जयपुर में 1 से 3 अगस्त तक राज्य स्तरीय केन्द्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता जयपुर के झालाना डूंंगरी के केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक नम्बर 3 में हुई। जिसमें बीकानेर के सादुल क्लब तीरंदाजी अकादमी की आईशा बिश्नोई ने 30 मीटर व 20 मीटर में स्वर्ण तथा बुलबुल बिश्नोई ने 30 मीटर 20 मीटर में रजत पदक हासिल किया। बता दें कि यह दोनों दोनों बहने है जिन्होंने कुल 6 पदक हासिल किए है। इस उपलब्धि के लिए कोच मुकेश सुथार व राम स्वामी ने बधाइयाँ दी। सादुल क्लब के सचिव हनुमान सिंह व अध्यक्ष तेज अरोड़ा व समस्त सादुल क्लब कार्यकारिणी, तीरंदाजी अध्यक्ष अजय सिंह भटनागर व सचिव राजेंद्र स्वामी ने दोनों खिलाडिय़ों को पदक के साथ-साथ अग्रिम राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर बधाइयाँ दी।