


बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में आज सुबह एक बाइक स्लिप होने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह 21 वर्षीय युवक राजू ओढ पुत्र गिरधारी की बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।