वांटेड हार्डकोर बदमाश सलमान भुट्टा पुलिस के हत्थे चढ़ा

Spread the love

बीकानेर। शहर के अलग अलग थानों में तीस से ज्यादा मामलों में वांटेड हार्डकोर बदमाश सलमान भुट्टा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। साइबर सेल और बीछवाल पुलिस ने संयुक्त रूप से प्रयास करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी में रहे कि 2 जुलाई को इंद्रा कॉलोनी में हुई फायरिंग में सलमान भुट्टा का नाम आया था। तब से वो फरार था लेकिन पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही थी। बीछवाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए कई जगह दबिश भी दी लेकिन वो हाथ नहीं आया। इसके बाद साइबर टीम ने उस पर पूरी निगरानी रखी। इसी दौरान उसके ठिकाने का पता चल गया। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए दबोच लिया। आदतन अपराधी सलमान भुट्टा पर 30 प्रकरण दर्ज अलग-अलग थानों में दर्ज है। कई मामलों में उसकी गिरफ्तारी पहले हो चुकी है, जबकि कुछ मामलों में वांटेड ही चल रहा था। दस्तयाब करने में बीछवाल थानाधिकारी महेंद्रदत साइबर सेल के हैड कांस्टेबल दीपक यादव की मुख्य भूमिका रही है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.