फूफा ने गोली मारकर की भतीजे की हत्या, एक महिला घायल

Uncle shot and killed nephew, a woman injured
Spread the love

बीकानेर। बीकानेर संभाग के चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र के गांव पोटी में मंगलवार रात ससुराल आए फूफा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से भतीजे का एक हाथ अलग हो गया। परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में घायल युवक को डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। छर्रे लगने से घायल युवक की मां को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पर डीएसपी राजेंद्र बुरडक़ अस्पताल पहुंचे और मृत युवक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से आरोपी भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल पहुंचाया, हालत गंभीर होने पर आरोपी को बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पोटी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बुधवार सुबह रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि मंगलवार रात वह अपने भाई गुलाब सिंह के घर गया था। तभी गढड़़ा हरियाणा निवासी झाबर सिंह आया। जिसने बारूद के जैसी देशी वस्तु से पहला फायर किया। जिसमें उसकी 40 वर्षीय सोना कंवर घायल हो गई। तेज आवाज सुनकर मोनू बाहर गया और उसके पीछे दौड़ा। तभी झाबर सिंह ने मोनू पर फायर कर दिया। जिससे उसका एक हाथ धड़ से अलग हो गया और भतीजे मोनू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं झाबर सिंह ने घर के आगे से जाते समय तीसरा फायर कर पोटी गांव से बाहर की तरफ भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.