


बीकानेर। शहर के वार्ड नं. 19 बंगलानगर में सीवरेज कार्य की धीमी गति स्थानीय लोगों के लिए जी का जंझाल बन चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में काफी दिनों से सीवरेज का कामकाज चल रहा है। धीमी गति से चल रहे कामकाज के चलते गली-गली जगह-जगह गड्ढे बन चुके है और पानी भी एकत्रित हो गया है। इससे आसपास के कई मकानों में सीलन आने लगी है। जिससे कई मकानों पर खतरा बना हुआ है। इस पर स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर पार्षद व कर्मचारियों के खिलाफ रोष जताया है। वहीं दूसरी स्थानीय पार्षद माणकलाल का कहना है कि कामकाज सही गति से चल रहा है। लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।