कमरे में फांसी का फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Young man committed suicide by hanging himself in his room
Spread the love

बीकानेर। करणी नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक मकान में किराए पर रह रहे युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा युवक के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए हैं। यह मामला मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र स्थित करणी औद्योगिक क्षेत्र के एच ब्लॉक में एक मकान का है। जानकारी के अनुसार सांडवा चुरू के रहने वाले संजय सिंह करणी नगर इंडस्ट्रियल एरिया के एच ब्लॉक में किराए के मकान में रहता था। आज सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी की संजय सिंह ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा युवक के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए हैं। पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। कि युवक ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या कर दी है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.