विवाहिता को पिलाया नशीला पदार्थ, फिर चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म

Accused of raping a Dalit married woman after befriending her on Instagram, behind bars
Spread the love

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता को मुंबई में ले जाकर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस आशय की रिपोर्ट पीडि़ता ने थाने में दी है। जिसमें रमेश नायक पर आरोप लगाया है। पीडि़ता की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया कि पिछले दो-तीन माह से वह अपने पीहर में रह रही है। 27 सितंबर को कानासर निवासी रमेश पुत्र अखाराम नायक ने उसे फोन कर जरूरी बात करने के बहाने नोखा रेलवे स्टेशन पर बुलाया। आरोपी ने बातचीत के दौरान उसे शीतल पेय पदार्थ में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई और बाद में उसे जब होश आया तो, उसने अपने आप को मुंबई में एक बंद कमरे में पाया। आरोपी रमेश नायक ने चाकू की नोंक पर उसके साथ दो बार बलात्कार किया। बाद में उसने किसी तरह अपने मामा को फोन कर आपबीती बताई, तो वे उसे मुंबई से अपने साथ लेकर नोखा आए।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.