बच्चों सहित दो सगी बहने लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Two real sisters including children missing, police engaged in search
Spread the love

बीकानेर। ससुराल में अनबन के चलते अपने पीहर में रह रही दो सगी बहनें लापता हो गई। एक का ससुराल जैतसर है तो दूसरे का ससुराल राजौरिया गांव में। फिलहाल पुलिस बच्चों के साथ लापता हुई इन दोनों सगी बहनों को तलाशने में जुटी है। दरअसल, दो दिन पहले बच्चों समेत ये दोनों बहनें लापता हो गई थी। हाल फिलहाल इन दोनों ही बहनों व उनके बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। दरअसल, मामला महाजन के निकटवर्ती बडेरन गांव का है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये दोनों बेटियां बडेरन निवासी परमाराम की है। एक बेटी पुष्पा का ससुराल जैतसर है तो दूसरी बेटी शादी का राजौरिया गांव है। बताया जा रहा है कि ससुराल में अनबन के चलते पिछले तीन माह से ये दोनों बहनें अपने पीहर में ही रह रही थी। इन दोनों के ही दो-दो बच्चें है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले इन दोनों ही बहनों की ससुराल जाने की बात को लेकर अपने पिता से मामूली बोलचाल हुई बताई जा रही है। उसी रात दोनों बहनें अपने बच्चों के साथ लापता हो गई थी। इस संदर्भ में परिजनों ने महाजन थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दोनों अपने ससुराल भी नहीं पहुंची है। महाजन सीआई गणेश कुमार बिश्नोई ने बताया कि रविवार शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.