


बीकानेर। बाइक स्लिप होने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार लालमदेसर बड़ा निवासी लक्ष्मणराम पुत्र पुसाराम (38) बाइक स्लिप होने से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा काकड़ा और उड़सर के बीच होना बताया गया है। लक्ष्मणराम को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।