


बीकानेर। जिले के नोखा के गुंदूसर गांव में अज्ञात कारणों से तीन झोंपडिय़ां और एक छप्पर में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर दो बजे की है। लोगों ने बताया कि घटना के समय भंवर सिंह और उसका परिवार का खेत में ही कृषि कार्य कर रहा था। आग लगने से भंवर सिंह की ढाणी और उसमें रखा घरेलू सामान बर्तन, अनाज कागज एवं अन्य जरूरी दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। इस आगजनी को पानी के टैंकर व मिट्टी की सहायता से बुझाया गया। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ। वही हादसे में तीन कच्ची झोपडय़िां, एक कच्चा छप्पर, चार क्विटल तिल, पांच क्विंटल मोठ, 10 क्विंटल बाजरा, घरेलू बर्तन एवं अन्य सामान बिस्तर, रजाइयों जल गई। जिससे कुल कीमत 3.30,000 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हादसे में भंवर सिंह का बांया हाथ गंभीर रूप झूलस गया।