वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, परेशान होकर युवती ने दी जान

Accused of raping a Dalit married woman after befriending her on Instagram, behind bars
Spread the love

बीकानेर। सदर पुलिस थाना क्षेत्र में दुष्कर्म से आह्त होकर एक युवती ने अपनी जान दे दी। युवती ने पीछे सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें तीन जनों को नामजद किया गया है। सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार ने बताया कि मंगलवार को एक युवती ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। उसके पिता ने करण जाम्भ पुत्र सुनीत जाम्भ, मोहित अरोड़ा पुत्र जैकी अरोड़ा पर दुष्कर्म करने एवं एक महिला पर आरोपियों का सहयोग करने का आरोप लगाया है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी बेटी की अश्लील वीडियो क्लिप बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी बेटी ने अपने साथ हुई हैवानियत के बार में अपनी बहन को बताया। आरोपियों के बार-बार प्रताडि़त करने से परेशान होकर मंगलवार को उसने आत्महत्या कर ली। मृतका ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें आरोपियों के नाम लिखे हैं।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.