असली नोट लेकर थमा दी नकली नोटों की गड्डियां, एक लाख सत्तर हजार रुपए का लगाया चूना

Spread the love

बीकानेर। बीकानेर में एक व्यक्ति के साथ असली नोट लेकर नकली नोटों की गड्डियां देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़त ने नयाशहर थाने में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार श्रीकोलायत के हदां में रहने वाले दुर्गेश नाई को व्यक्तिगत कार्यक्रमों के लिए नए नोट की जरूरत थी। उसने सौ और दो सौ रुपए की गड्डी के लिए अपने परिचित भवानी सिंह से आग्रह किया। भवानी सिंह ने उसे नोट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। रविवार की शाम उसे पूगल फांटे के पास बुलाया। यहां उसे सौ रुपए और दो सौ रुपए की गड्डियां देकर एक लाख सत्तर हजार रुपए ले लिया। दुर्गेश ने पांच-पांच सौ रुपए के नोट देकर गड्डियां ली और उसे चैक करने लगा। इस पर भवानी सिंह ने ये कहते हुए गड्डियां देखने से रोक दिया कि आचार संहिता के चलते चैकिंग चल रही है, कोई सीज कर देगा। इस पर दुर्गेश ने भी रुपए गिने नहीं और गड्डियां लेकर घर चला गया। गांव में जब उसने ये नोट संभाले तो होश उड़ गए। गड्डी के ऊपर असली नोट था लेकिन नीचे सभी नोट मनोरंजन बैंक के थे। जो पूरी तरह फर्जी थे। दुर्गेश का आरोप है कि इस तरह भवानी ने उसके साथ ठगी की है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.