शासनश्री चाँदकुमारी का चौविहार संथारे के साथ अरिहंतशरण

Arihantsharan of Shashanshree Chandkumari with Chauvihar Santhar
Spread the love

बीकानेर। तेरापंथ धर्म संघ की शासनश्री साध्वी चाँदकुमारी का 9 नवम्बर 2023 को चौविहार संथारे के साथ अरिहंतशरण हो गया है। तेरापंथी सभा बीकानेर के अध्यक्ष पदम बोथरा ने बताया कि करीब 20 मिनट के चौविहार संथारे के बाद आचार्यश्री महाश्रमणजी की आज्ञानुवर्ती शासनश्री साध्वी चाँदकुमारीजी का रामपुरिया मोहल्ला स्थित तुलसी साधना केन्द्र में निधन हो गया। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए साध्वीश्री हेमलता ने कहा कि शासनश्री साध्वी चाँदकुमारीजी यथानाम तथागुण थीं। वास्तव में वे चाँद जैसी शीतल थीं। वे हमेशा करुणावान रहीं तथा कभी उन्हें तेजी में आते नहीं देखा। साध्वीश्री हेमलताजी ने कहा कि साध्वीश्री हमेशा सावधान करती कि मुझे संथारे बिना जाने मत देना और इसी प्रबल भावना के चलते उन्होंने लगभग 20 मिनट चौविहार संथारा लिया। साध्वीश्री ललितकलाजी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासनश्री चाँदकुमारीजी ने तीन आचार्यों के वरतारे को देखा तथा तीनों ही आचार्यो की कृपा पात्र रहीं। आगम स्वाध्याय-जप में साध्वीश्री की तल्लीनता प्रेरणादायी रहीं। साध्वीश्रीजी की समता-क्षमता अद्वितीय रही, समझाने की कला व्यवहारिकता सबके लिए आदर्श रही। इस दौरान साध्वी अर्चनाश्रीजी, साध्वी शीतलयशाजी, साध्वी तितिक्षाश्रीजी, मल्लीकाश्रीजी एवं सात्विकप्रभाजी ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। तेरापंथी सभा गंगाशहर के अध्यक्ष अमरचंद सोनी ने बताया कि शुक्रवार को तुलसी साधना केन्द्र में स्मृति सभा आयोजित कर साध्वीश्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान गणेश बोथरा, सुरपत बोथरा लूणकरन छाजेड़, विनोद बाफना, पारस जैन, पदम बोथरा, जेठमल बोथरा, दीपिका बोथरा एवं संजू लालाणी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.