हाईवे पर अज्ञात वाहन ने 11 भेड़ों को कुचला

Unknown vehicle crushed 11 sheep on the highway
Spread the love

बीकानेर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने करीब एक दर्जन भेड़ों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। साथ ही चरवाहा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह हादसा झझु मोखा सडक़ मार्ग पर हुआ। जहां अज्ञात वाहन ने रेवड़ में चल रही भेड़-बकरियों को कुचल दिया। जिससे 11 भेड़ों की मौत हो गई। वहीं कुछ बकरियां भी घायल हुई है। इसके अलावा रेव चरवाहा राजूसिंह भी घायल हुआ है, जिसे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना गजनेर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.