पद्मश्री अवॉर्ड से विभूषित होकर बीकानेर लौटे अली गनी का रंगत फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

Spread the love

बीकानेर। संगीत सम्राट म्यूजिक डायरेक्टर अली-गनी बंधु के भारत सरकार के सर्वोच्च सम्मान ‘पद्मश्री अवॉर्ड’ से विभूषित होकर प्रथम बार बीकानेर लौटने पर रंगत फाउंडेशन ने अभिनंदन किया। तेजरासर, बीकानेर मूल के अली गनी बंधु को गुरूवार शाम दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा। इसके बाद वे शनिवार शाम 4:20 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट ट्रेन से बीकानेर रेल्वे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर उतरे। पहली अगवानी रंगत फाउंडेशन के हैड व कवि-गीतकार रोशन बाफना तथा समाजसेवी राजकुमार खड़गावत ने किया। रेल्वे स्टेशन पर ही रंगत फाउंडेशन की टीम ने बीकानेर का गौरव बढ़ाने वाले अली गनी बंधुओं के पलक पांवड़े बिछाए। इस दौरान मिस मूमल 2024 पारुल विजय ने तिलक कर स्वागत की रीत निभाई। रोशन बाफना व प्रेस क्लब अध्यक्ष भवानी जोशी ने दोनों बंधुओं को साफा पहनाया। मिस मूमल 2023 व सांस्कृतिक आइकन गरिमा विजय ने अली गनी का मुंह मीठा करवाया। वहीं पिंकी खड़गावत, हर्षिता शर्मा, भावना खड़गावत ने अर्पिता जैन पुष्प गुच्छ भेंटकर तथा महेश कुलरिया, कुशाल बाफना, कैमरामैन घनश्याम, आसुराम कच्छावा, चेतन खड़गावत आदि ने माला पहनाकर अली गनी बंधुओं का अभिनंदन किया।
उल्लेखनीय है कि अली गनी बंधुओं ने सुर कोकिला लता मंगेशकर से लेकर बॉलीवुड के लगभग हर गायक-कलाकार के साथ काम किया है। मांड गायकी में भी उनका अतुल्य योगदान रहा है। बता दें कि पद्मश्री अवॉर्ड भारत सरकार के चार सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक है। यह पुरस्कार करोड़ों में किसी एक को जीवन में एक बार ही मिलता है। अली गनी बंधुओं से पहले मांड गायिका अल्लाई जिलाई बाई ने पद्मश्री पाकर बीकानेर के मान सम्मान में चार चांद लगाए थे।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.