55 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ दो युवक गिरफ्तार

Spread the love

बीकानेर। 55 लाख रुपए के नकली नोटों के 11 बंडल बनाकर उन्हें आगरा देने जा रहे दो युवकों को लूणकरणसर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवकों के कब्जे से 55 लाख रुपए के नकली नोटों के बंडल और कार बरामद की है। उनकी निशानदेही पर उनके घर से दो रंगीन प्रिंटर, नोट के आकार की कटिंग मशीन भी जब्त की है। लूणकरणसर थानाधिकारी गणेश कुमार ने बताया कि बुधवार रात दस बजे कालू टोल नाके पर पुलिस चैकिंग अभियान चला रही थी। युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास 500-500 रुपए के नोटों के 11 बंडल तीन बैग में मिले। ये पांच-पांच लाख रुपए के पैकेट के रूप में थे। हर पैकेट में पांच सौ के नोट की दस-दस गड्डियां थी। गिनने पर 55 लाख रुपए हुए। नोटों के बंडल को खोलकर देखा तो अंदर केवल कागज थे। हर गड्डी के आगे और पीछे पांच सौ रुपए के नए असली नोट लगाए गए थे। अंदर नोट की आकृति के कागज थे जिनके बॉर्डर पांच सौ रुपए के नोट जैसे प्रिंट हो रखे थे। बाहर से गड्डी असली लगती थी। पांच-पांच लाख रुपए के 11 बंडल को कागज में इस तरह पेक किया गया था, जैसे वे बैंक से निकाले गए हो। इस पर वकों को नकली नोटों के बंडल और कार सहित गिरफ्ताररावांश लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान लूणकरणसर कस्बै के कार्ड निवासी वेद प्रकाश शर्मा और वार्ड 25 निवासी विनय कुमार बिश्नोई के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के आगरा में नोटों के ये बंडल देने जा रहे थे।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.