खेत के लिए निकले युवक की मिला शव, हत्या या आत्महत्या

Spread the love

बीकानेर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में सुरजड़ा गांव के पास एक युवक की लाश मिली है। परिजनों का मानना है कि गर्मी के कारण उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। गुरुवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया है।सुरजड़ा निवासी धन्नाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई गोपालराम घर से दोपहर में खेत के लिए निकला था। वो शाम तक वापस नहीं लौटा तो घर वालों को चिंता हुई। उसे आसपास के मोहल्लों में भी ढूंढा गया, लेकिन नहीं मिला। देर रात तक भी गोपालराम घर नहीं आया। इस पर चिंता बढ़ गई। सुबह आसपास के खेत और गोचर भूमि में अलग-अलग लोगों को भेजकर तलाश की गई। इस दौरान गोपालराम का शव गोचर में पड़ा मिला। खेजड़ी के पेड़ के पास गोपालराम का शव पड़ा मिला। संभवत: एक दिन पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गजनेर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को मोर्चरी में रखवाया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को दिया गया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घर से दूर गोचर में उसकी मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच एएसआई वीरेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In Uncategorised
Comments are closed.