सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव

This night's corona report ...
Spread the love

अजमेर। प्रदेश के अजमेर में दो दिन पूर्व हुुए सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आ रहा है। अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र से आज एक आरोपी भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व दरगाह थाना पुलिस ने दो आरोपियों को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसमें से एक आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दरगाह क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं आरोपी के पॉजिटिव आने के बाद दरगाह थाना पुलिस भी सख्ती में आ गई। वहीं मेडिकल की टीम भी दरगाह थाना पहुंची ओर थाने में संपर्क में आये पुलिसकर्मियों की भी जांच शुरू करवा दी है। जानकारी के मुताबिक पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में करीब 5 पुलिस कर्मी आये थे। उन्हें क्वारंटाइन भी किया जा सकता है। वहीं मरीज कि अब कांटेक्ट हिस्ट्री का भी पता लगाया जा रहा है। वहीं आरोपी को जेएलएन अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसका उपचार जारी है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राजस्थान

Leave a Reply