‘सावन तीज क्वीन और सिंधारा’ कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

बीकानेर। जिला बीकानेर माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में” सावन तीज क्वीन और सिंधारा “कार्यक्रम आयोजित किया गया। माहेश्वरी महिलाओ का सैलाब सा आया प्रतीत हो रहा था।सजधज,सोलह श्रृंगार किए बीकानेर जिले के नोखा,डूंगरगढ,देशनोक,नापासर,सींथल, गंगाशहर,व्यास काॅलोनी, और स्थानीय महिला समितियों से उत्साह और उमंग के साथ क्वीन का खिताब जीतने के लिए भरसक प्रयास किए और सफलतम भी रहे। सभी समितियों द्वारा सावन तीज-त्यौहार के गीतों पर राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति दी और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के संचालन का जिम्मा मेघा दुजारीऔर सुहानी शर्मा ने लिया। जिलाध्यक्ष कंचन राठी और सचिव विभा बिहाणी ने सभी आई हुई महिलाओ का सुहाग चिन्ह मेंहदी और बिंदी देकर स्वागत सत्कार किया। कोमल राठी ,मोनिका,ने बीच बीच में गेम्स खिलवाए और कार्यक्रम कोऔर भी रोचक बना दिया।सभी महिलाओ को गिफ्ट हैंपर भी बांटे और रात्रिभोज भी रखा गया। सावन तीज क्वीन की प्रथम स्थान पर बीकानेर की प्रीति सारडा,द्वितीय स्थान पर हीरा चांडक,शिल्पा लढ्ढा व तृतीय स्थान पर डूंगरगढ़ की रेखा मूंधङा रही ।निर्णायक की भूमिका अर्चना सक्सेना, पुष्पा शर्मा ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी बहनों का सहयोग रहा।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.