बीकानेर मंडल के रेल कर्मचारी द्वारा ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने हेतु, नि:शुल्क खेल अकादमी का संचालन

Spread the love

बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल पर एक रेल कर्मचारी विक्रम सिंह राजवी ग्रामीण प्रतिभाओं को फुटबॉल के खेल में निखारने हेतु “मगन सिंह राजवी स्पोर्ट्स फाऊंडेशन” अकादमी के माध्यम से नि:शुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। विक्रम सिंह के पिता भी फुटबॉल के क्षेत्र में ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुके हैं, जो कि खेल के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार है। अपने पिता की प्रेरणा से ही ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने एवं राज्य का देश- दुनिया में नाम रोशन करने के उद्देश्य से ‘मगन सिंह राजवी स्पोर्ट्स फाउंडेशन’ की स्थापना की। विक्रम सिंह के निर्देशन में उक्त फाउंडेशन की खिलाड़ी मुन्नी भांभू पुत्री भोभाराम भांभू ने अंडर 16 में सेफ गेम्स (काठमांडू)नेपाल में सिल्वर मेडल जीता। हाल ही में (बेलगांव) कर्नाटक में हुए गेम्स में अगस्त 2024 में इस स्पोर्ट्स फाउंडेशन की 12 लड़कियों ने अंडर 17 में नेशनल चैंपियनशिप जीती है। 2020 में स्थापित इस अकादमी में वर्तमान में लगभग 200 बालक बालिका बिना किसी शुल्क के प्रशिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विक्रम सिंह ने विपरीत भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों से संघर्ष करके इस स्पोर्ट्स फाउंडेशन को स्थापित किया ,यहां तक की रेलवे से प्राप्त अपनी मासिक वेतन का उपयोग भी खिलाड़ियों को निशुल्क खाद्य एवं खेल सामग्री हेतु करते हैं। विक्रम सिंह अब भामाशाहों के अपेक्षित सहयोग से फुटबॉल खेल में प्रदेश एवं देश को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने हेतु पुरजोर मेहनत कर रहे हैं।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.