भारतमाला रोड पर दो युवकों को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Spread the love

बीकानेर। जिले के पांचू थाना क्षेत्र में भारतमाला रोड पर बाथरूम करने उतरे दो युवकों को टक्कर मारी। जिससे इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार भारतमाला ग्रेड़ पर किशनासर टोल के नाके के पास 8 नवम्बर की अलसुबह की है। इस सम्बंध में हनुमानाराम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई जेठाराम व मूलाराम कैंपर गाड़ी से भारतमाला रोड़ पर जा रहे थे। इसी दौरान बाथरूम करने के लिए एक साइड में उतरे थे। बाथरूम करने उतरे दोनो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे प्रार्थी के भाई जेठाराम की मौत हो गयी। वहीं मूलाराम घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.