नशे के खिलाफ बीकानेर में पुलिस विभाग एक्शन मोड पर, 10 करोड़ का नशा जब्त

Police department in Bikaner on action mode against drugs, drugs worth Rs 10 crore seized
Spread the love

बीकानेर। बीकानेर में नशे के खिलाफ रेंज के कप्तान और जिले के कप्तान के निर्देशों पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। हर रोज जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में नशे की खेप पकड़ी जा रही है जो कि युवाओं के जीवन को बर्बाद करने को आ रही थी। इसी बीच नशे मुक्त बीकानेर अभियान से जुड़े युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि लगातार नशा रोको अभियान जारी है। जिसमें हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। व्यास ने बताया कि ये अभियान किसी एक व्यक्ति विशेष का नहीं है। बल्कि बीकानेर को बचाने का अभियान है। जिसमें कोई मंच, पद नहीं है। व्यास ने बताया कि इस अभियान के तहत लोग जागरूक हो रहे हैं और नशे के अड्डों के वीडियो, फोटो लगातार मिल रहे हैं। जिन आगामी दिनों में दबिश दी जाएगी और जरूरत पड़ी तो को भी इस सम्बंध में सूचना दी जाएगी। व्यास ने बताया कि अभियान में पुलिस प्रशासन भी पुरा सहयोग कर रह है। जिसके चलते बीते एक महीने में करीब दस करोड़ का नशीला पदार्थ पकड़ा जा चुका है। व्यास ने कहा कि अंतिम छोर आने तक यह अभियान जारी रहेगा। व्यास ने युवाओं से अपील कि है कि जो भी इस नशे की चपेट में आ रहे हैं या फिर आ चुके है। उनसे अनुरोध है कि जीवन बर्बादी का ये खेल छोड़ दे। व्यास ने युवाओं से आव्हान किया है कि जहां कहीं भी नशे का व्यापार होता दिखाई दे तो तुरंत सम्बंधित थाना क्षेत्र, अभियान से जुड़े लोगों को इसकी सूचना देवें।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.