सीमा पर तैनात BSF जवान ने की आत्महत्या

Spread the love

बीकानेर। बीकानेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात BSF जवान द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जानकारी के अनुसार, 173वीं बटालियन के कृष्ण कुमार शाहगढ़ क्षेत्र में भानु सीमा चौकी पर पोस्टेड थे। वे पिछले 24 साल से BSF में अपनी सेवाएं दे रहे थे। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। शाहगढ़ थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के शव को रामगढ़ अस्पताल में रखा गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.