जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल

Spread the love

बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में दो परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में आठ से नौ लोग घायल हो गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना परदेशियों की बगेची के पीछे हुई, जहां पहले भी इन परिवारों के बीच विवाद हो चुका है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.