रघुराज का वर्ल्ड कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन

Spread the love

रघुराज का वर्ल्ड कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन                              बीकानेर। बीकानेर के युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी रघुराज ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन वर्ल्ड कप ताई कमांडो चैंपियनशिप 2025 के लिए इंडिया टीम में हुआ है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन यूएई के फुजैरा में किया जाएगा, जहां रघुराज देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। रघुराज की सफलता का सफर मेहनत और लगन से भरा रहा है। उनके पिता राजकुमार और माता मीमा खींचड़ ने हमेशा उनके खेल को प्रोत्साहित किया। उनके कोच वीरेंद्र योगी और हेमलता योगी के मार्गदर्शन में उन्होंने ताइक्वांडो में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। रघुराज ने दो बार राष्ट्रीय स्वर्ण पदक, एक बार राष्ट्रीय रजत पदक और राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक प्राप्त किया है। रघुराज वर्तमान में आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी, कुमाऊं रेजीमेंट (जूनियर सर्विसेज), रानीखेत, उत्तराखंड में प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहां उन्होंने अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वर्ल्ड कप ताई कमांडो चैंपियनशिप में दुनिया भर के बेहतरीन ताइक्वांडो खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से खेलने का मौका मिलना किसी भी खिलाड़ी के लिए गर्व की बात होती है। रघुराज की इस उपलब्धि से बीकानेर और राजस्थान का नाम रोशन हुआ है। रघुराज की इस सफलता पर उनके कोच वीरेंद्र योगी और हेमलता योगी ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रघुराज की मेहनत और खेल के प्रति उनकी निष्ठा का ही यह परिणाम है कि वे अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। उनके माता-पिता ने भी उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि वे भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटेंगे। रघुराज के इंडिया टीम में चयन की खबर मिलते ही बीकानेर में खुशी की लहर दौड़ गई।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.