


नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग कर दी। हमले में एक टूरिस्ट की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने टूरिस्ट से नाम पूछा, इसके बाद उसके सिर में गोली मार दी और फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। अधिकारियों के मुताबिक घटना बैसरन घाटी में हुई, इसमें 20 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें कुछ स्थानीय भी हैं। हालांकि घायलों की संख्या 20 है।
घायलों के नाम
1. विनो भट्ट, गुजरात
2. एस बालचंद्रू, महाराष्ट्र
3. अभिजवन राव, कर्नाटक
4. संतरू, तमिलनाडु
5. साहसी कुमारी, उड़ीसा
6. डॉ. परमेश्वर
7. माणिक पाटिल
8. रिनो पांडे