श्री नव दुर्गा प्रेम मंडल की 50 वीं वर्षगाँठ के स्वर्णजयंती महोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

Spread the love

बीकानेर। श्री नव दुर्गा प्रेम मंडल सेवा संस्था के तत्वावधान में मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव की श्रंखला में तृतीय कार्यक्रम अपना घर आश्रम वृंदावन एन्क्लेव जयपुर रोड़ पर धूमधाम से संपन्न हुआ।
मंडल सचिव सतीश मुटरेजा ने बताया कि मंडल की और से सेवा और भक्ति के स्वर्णिम कार्यक्रम में माँ की चोकी सजाई गई जिसमें माँ का विशाल दरबार सजाया गया। मंडल अध्यक्ष कुलदीप तुलसेजा ने *सुख भी मुझे प्यारे है-दुःख भी मुझे प्यारे है भजन सुनाकर वहां रह रहे प्रभु जनों को झूमने को मजबूर कर दिया। मंडल व्यवस्थापक राम किशन बजाज ने बताया कि कार्यक्रम में हनुमान जी की सचेतन झांकी निकाली गई। मंडल के सयुंक्त सचिव सुनील मिड्ढा के अनुसार सर्व प्रथम पंडित वेद प्रकाश एवं विक्रम शर्मा द्वारा पूजा अर्चना कारवाई गई जिसमें यजमान के रूप मे अपना घर आश्रम के प्रबंधक श्री ज्ञान सिंह जी ने ज्योत प्रज्वलित की कार्यक्रम की शुरुआत मोहित गाबा ने गणेश वंदना से की उसके पश्चात नवीन अरोड़ा अर्पित अरोड़ा, विजय भक्ता, दुर्गेश .रमेश गाबा ,श्रवण महेंद्र सुगंध ,कोमल कुशवाह, मोक्षा तुलसेजा,भूपेश छाबड़ा,जलेश हुनर दीपांशु मुटरेजा ,रवि राजपाल ने भजनों की प्रस्तुतियाँ दी कार्यक्रम के अंत मे यजमान द्वारा महाआरती की गई मंडल के संरक्षक मनोहर लाल छाबड़ा एवं अरविंद खत्री के सानिध्य में वहां रह रहे प्रभुजनों को भोजन करवा कर प्रसाद वितरण किया गया। मंडल द्वारा सभी अपना घर आश्रम के सेवादारो का सम्मान किया गया एवं अपना घर आश्रम द्वारा मंडल के सभी सदस्यों का सम्मान किया गया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.