अचानक भरभरा कर गिरी छत, नीचे सो रहे युवक की दबने से मौत

Spread the love

बीकानेर। घर में अकेले सो रहें एक युवक पर घर की छत मौत बनकर टूट गिरी। निकटवर्ती कालू थाना क्षेत्र में गांव गारबदेसर में 3 जून की रात को 35 वर्षीय भंवरसिंह पुत्र कानसिंह राजपूत अपने मकान में अकेले ही सो रहा था। रात को आई तेज आंधी और बरसात के कारण मकान की सीमेंट की चद्दर व लोहे की पाईप पट्टियों से बनी हुई छत टूट कर गिर गई। जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। सुबह 5 बजे परिजनों को जानकारी मिली तो वे उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा के लड़के भवानीसिंह पुत्र उम्मेदसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.