--विज्ञापन यहां--

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें, 16 मई, शनिवार

On: May 16, 2026 8:03 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें, 16 मई, शनिवार

🔸 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की खबरों को पूरी तरह फर्जी बताया। कहा- सरकार का फोकस आम लोगों की जिंदगी आसान बनाने पर है।

🔸 2. पीएम मोदी 9 साल बाद नीदरलैंड पहुंचे, प्रधानमंत्री डिक शूफ से करेंगे मुलाकात। टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर साझेदारी पर रहेगा फोकस।

🔸 3. NEET पेपर लीक मामले में पुणे के केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार। CBI ने मास्टरमाइंड बताया, परीक्षा से पहले छात्रों को सवाल बताने का आरोप।

🔸 4. सुप्रीम कोर्ट ने एयरलाइन टिकट किराए में भारी अंतर पर सवाल उठाया। कहा- एक कंपनी ₹8 हजार और दूसरी ₹18 हजार क्यों ले रही है?

🔸 5. अमित शाह बोले- “देश में एक ग्राम ड्रग्स भी प्रवेश नहीं करने देंगे”, 2047 तक नशा मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य।

🔸 6. भोजशाला सरस्वती मंदिर मामले में हाईकोर्ट के फैसले का काशी में स्वागत, संतों ने कहा- सत्य की विजय हुई।

🔸 7. केंद्र सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स लगाया, जबकि डीजल और ATF निर्यात शुल्क में राहत दी।

🔸 8. प्याज किसानों को राहत, केंद्र सरकार 1235 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी प्याज।

🔸 9. CJI सूर्यकांत ने कहा- “कुछ बेरोजगार युवा एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं।”

🔸 10. महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, राजस्व विभाग की सभी अर्ध-न्यायिक कार्यवाहियां अब मराठी भाषा में होंगी।

🔸 11. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस।

🔸 12. श्रीश्री रविशंकर का 70वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं।

🔸 13. मानसून 26 मई को केरल पहुंचेगा, तय समय से 5 दिन पहले दस्तक के संकेत। राजस्थान का फलोदी सबसे गर्म रहा।

🔸 14. इजरायल-लेबनान के बीच युद्धविराम 45 दिन बढ़ा, गाजा में हमास का सैन्य प्रमुख मारा गया।

🔸 15. IPL में लखनऊ ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया, मिचेल मार्श ने बनाए 90 रन।

🔸 16. IPL में आज कोलकाता और गुजरात आमने-सामने, KKR के लिए करो या मरो का मुकाबला।

प्रधान संपादक - निखिल चावला

अपनी बात हमारे शहर-प्रदेश से लेकर, देश-दुनिया तक की बेबाक खबरों के लिए प्रस्तुत है अलर्ट भारत। खबर शहर की हो या ग्रामीण क्षेत्र की, सबसे पहले आप तक पहुंचाने का काम कर रहा है अलर्ट भारत। सार गर्भित, निर्भीक, पुष्ट और विश्वससनीय समाचारों के दम पर अलर्ट भारत ने अल्प समय में ही पाठकों तक अपनी गहरी पहुंच बनाने में प्रयासरत है। शहर की गलियों-पाटों-चौराहों की छोटी से छोटी खबरों से लेकर देश-दुनिया के महत्वपूर्ण सामयिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी और सटीक विश्लेषण के साथ पठनीय सामग्री दी जा रही है। हमारा ध्येय भी यही है कि खबर को खबर के तौर पर ही प्रस्तुत किया जाए, उसके साथ, आंकड़ों के साथ और उसकी विश्वसनीयता के साथ कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किया जाए। यह पाठकों का ही स्नेह है जो हमें समय-समय पर अपने अमूल्य सुझाव देते रहे हैं, जिनके आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। अलर्ट भारत के समाचार आपको हमारे फेसबुक, ट्वीटर, इन्स्टाग्राम पर भी मिल जाएंगे। अतिशीघ्र ही अलर्ट भारत का एप भी लांच किया जाएगा। हम समाज की विषयवस्तु को समाज से लेकर वापस समाज के ही समक्ष प्रस्तुत करते रहे हैं। पाठकों से मिली सूचना को पुन: पाठकों तक ही पहुंचाने का काम हम कर रहे हैं यानी तेरा तुझको अर्पण-अलर्ट भारत।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें