


बीकानेर। प्रदेश में कोरोना पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। साथ ही साथ मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है जो कि चिंता का विषय है। आज अलसुबह चार बजे के आसपास पीबीएम अस्पताल में एक संक्रमित महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह मृतका नागौर की है जो कि 62 वर्षीय है। उन्होंने बताया कि यह महिला बीती देर रात को ही नागौर से पीबीएम कोविड सेंटर रेफर होकर आई थी जिसके आने के आधे घंटे बाद लगभग चार बजे उसकी मौत हो गई।