साल का पहला सूर्यग्रहण कल, नहीं देखें गर्भवती महिलाएं ग्रहण, जानिए कहां-कहां दिखेेगा ग्रहण

First solar eclipse of the year tomorrow, do not see pregnant women eclipse, know where eclipse will be seen
Spread the love

नई दिल्ली। 21 जून को साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण की खासबात यह होगी कि चंद्रमा सूर्य का करीब 98.8 प्रतिशत हिस्सा ढक देगा। भारत सहित सूर्यग्रहण का नजारा नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूऐई, एथोपिया और कोंगों में नजर आएगा। वहीं भारत में देहरादून, सिरसा अथवा टिहरी कुछ प्रसिद्ध शहर है जहां पर लोग वलयाकार सूर्य ग्रहण का खूबसूरत नजारा देख पाएंग। देश के अन्य हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।
कुछ ही घंटों में शुरू होगी उलटी गिनती
सूर्यग्रहण के सूतक काल की उलटी गिनती कुछ ही घंटों बाद हो जाएगी शुरू. उसके पहले आप अपने महत्वपूर्ण कार्य निपटा लीजिए। सूतक शनिवार को 20 जून यानी आज रात 09.52 बजे शुरू होगा और सूर्य ग्रहण के समाप्त होने के बाद खत्म होगा।
नहीं देखें गर्भवती महिलाएं ग्रहण
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण को बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए। उन्हें सब्जी नहीं काटना चाहिए, कपड़ा काटने, सिलाई करने, तेल मालिस करने या करवाने, सोने या घर से बाहर निकलने से बचना चहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती माताओं को संतान गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से विद्वान, सुशील और विवेकवान संतान की प्राप्ति होती है।
ग्रहण के दौरान कीजिए ये जाप
सूर्य ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र, सूर्य मंत्र, गुरु मंत्र, नारायण मंत्र का जप और ध्यान करना सर्वोत्तम माना गया है। ऐसा करने से सभी ग्रहों के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। सूर्य ग्रहण के होने बाद दान देने से आर्थिक प्रगति होती है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राष्ट्रीय

Leave a Reply