उज्ज्वला लाभार्थियों को झटका! सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 करने का फैसला

On: June 9, 2026 2:29 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

उज्ज्वला लाभार्थियों को झटका! सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 करने का फैसला
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए सालाना मिलने वाले सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या में बड़ी कटौती करने का निर्णय लिया है। अब लाभार्थियों को एक वर्ष में 9 की बजाय केवल 4 सब्सिडी वाले सिलेंडर ही मिल सकेंगे।
सरकार का कहना है कि यह फैसला लाभार्थियों द्वारा औसतन उपयोग किए जाने वाले गैस सिलेंडरों की संख्या को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था उज्ज्वला उपभोक्ताओं की वास्तविक खपत के अनुरूप है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी। शुरुआत में लाभार्थियों को 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर दिए जाते थे। बाद में यह संख्या घटाकर 9 कर दी गई थी और अब इसे घटाकर 4 कर दिया गया है।
सरकार ने मई 2022 में उज्ज्वला लाभार्थियों को 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर पर ₹200 प्रति सिलेंडर सब्सिडी देना शुरू किया था। अक्टूबर 2023 में इस राशि को बढ़ाकर ₹300 प्रति सिलेंडर कर दिया गया था। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है।
सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में यह कटौती ऐसे समय में की गई है जब घरेलू LPG की कीमतों को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें