बड़ी खबर: नहर में नहाने उतरे तीन युवक, दो डूबे, एक को बचाया
बीकानेर। जिले के महाजन क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। महाजन गांव के पास नहर में नहाने उतरे तीन युवकों में से दो युवक तेज बहाव में डूब गए, जबकि एक युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार महाजन गांव निवासी तीन युवक नहर में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान पानी का बहाव तेज होने से तीनों युवक संतुलन खो बैठे और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रयास कर एक युवक को बाहर निकाल लिया, लेकिन दो अन्य युवक पानी में बह गए।
घटना की सूचना मिलते ही महाजन पुलिस थाना से हेड कांस्टेबल बाबूलाल जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की सहायता से युवकों की तलाश शुरू कर दी। नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और परिजन मौके पर पहुंच गए। पूरे क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल है।
फिलहाल दोनों युवकों की तलाश जारी है।







