
बीकानेर: युवक ने पंखे के हुक से फांसी लगाकर किया सुसाइड
बीकानेर। 27 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पिथरासर में 1 जुलाई की दोपहर को 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में पिथरासर के रहने वाले मृतक के छोटे भाई विकास विश्नोई ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके 27 वर्षीय भाई सुरेश ने घर में पंखे के हुक में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल मृतक के फांसी लगाने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है । परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










