TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में देर रात खूनी हमला: कैंपर सवार बदमाशों ने कार रोककर चार युवकों पर बरसाए हथियार, एक की हालत गंभीर

On: July 11, 2026 5:43 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर, 11 जुलाई। शहर के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात गजनेर रोड ओवरब्रिज पर एक सनसनीखेज हमले की वारदात सामने आई। कैंपर वाहन में सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक कार को जबरन रुकवाकर उसमें सवार चार युवकों पर घातक हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगाशहर रोड स्थित भवानी होटल के पीछे निवासी चेतन सिंह उर्फ चिंटू पुत्र किशोर सिंह, छींपों के मोहल्ले निवासी भैंरूसिंह तथा उनके दो अन्य साथी कार में सवार होकर गजनेर रोड ओवरब्रिज से गुजर रहे थे। इसी दौरान कैंपर में आए अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार को रुकवाया, चारों युवकों को बाहर निकालकर उन पर घातक हथियारों से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाश शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें