TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में झाड़ियों से गूंजी मासूम की चीख, ग्रामीणों ने बचाई नवजात की जिंदगी

On: July 17, 2026 11:21 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र के रणजीतपुरा गांव के पास शुक्रवार को एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई। सुनसान खंडहर के पास झाड़ियों में जन्म के कुछ घंटे की एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। समय रहते ग्रामीणों की सतर्कता ने मासूम की जान बचा ली।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इलाके से गुजर रहे कुछ लोगों को झाड़ियों के बीच से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने पास जाकर देखा तो एक नवजात बच्ची अकेली पड़ी हुई थी। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस व चिकित्सा विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच के बाद बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। लोगों ने नवजात को इस तरह लावारिस छोड़ने की घटना पर दुख और नाराजगी जताई, वहीं समय पर मदद करने वाले ग्रामीणों की सराहना भी की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को वहां छोड़ने के पीछे क्या वजह रही।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें