TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: जोधासर के पास कार-ट्रक आमने-सामने भिड़े, युवक की मौत

On: August 31, 2026 4:56 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। नेशनल हाईवे पर जोधासर गांव के पास रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से बीकानेर जा रहे ट्रक की सामने से आ रही कार से जोधासर के पास भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रायसिंहनगर निवासी एवं वर्तमान में लखासर निवासी संदीप पुत्र किशनलाल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें