बीकानेर। नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर वार्ड नंबर 32 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम प्रकाश ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। प्रेम प्रकाश ने वार्डवासियों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को लेकर संवाद किया तथा अपने पक्ष में समर्थन की अपील की। प्रचार सामग्री में उन्हें कर्मठ, ईमानदार, शिक्षित और सेवाभावी प्रत्याशी बताते हुए वार्ड के विकास को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया है। वहीं, प्रत्याशी की ओर से मतदाताओं से अपना अमूल्य मत एवं समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील की गई है। कांग्रेस की जारी प्रत्याशी सूची में भी वार्ड 32 से प्रेम प्रकाश का नाम शामिल है।








